Aiims logo

অখিল ভাৰতীয় আয়ুৰ্বিজ্ঞান প্ৰতিষ্ঠান, গুৱাহাটী

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गुवाहाटी

All India Institute of Medical Sciences, Guwahati

Amrit Mahotsav Logo
G20 Logo
AIIMS Guwahati Building
पूर्व अध्यक्ष
Former President AIIMS Guwahati
डॉ. चित्रा सरकार
Former Professor, Department of Pathology, and Former Dean (Research) - All India Institute of Medical Sciences, New Delhi.
पूर्व अध्यक्ष of एम्स गुवाहाटी.

डॉ. चित्रा सरकार ने बैंगलोर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एम्स, नई दिल्ली से एमडी (पैथोलॉजी) की डिग्री हासिल की है। डॉ. चित्रा सरकार ने यूके में न्यूरोपैथोलॉजी में प्रशिक्षण लिया और 1986 में एम्स, नई दिल्ली में संकाय के रूप में नियुक्त हुईं। डॉ. चित्रा सरकार को 2008 में रॉयल कॉलेज ऑफ पैथोलॉजिस्ट (एफ.आर.सी.पी), लंदन की फेलोशिप मिली।

डॉ. चित्रा सरकार शैक्षणिक और व्यावसायिक रूप से अत्यधिक निपुण हैं और उन्हें सेवा, शिक्षण तथा शोध में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं । डॉ. चित्रा सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने न्यूरोपैथोलॉजी के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अग्रणी योगदान दिया हैं, जिसमें न्यूरो-ऑन्कोपैथोलॉजी और मॉलिक्यूलर ऑन्कोपैथोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया गया हैं । डॉ. चित्रा सरकार में एक कुशल चिकित्सक, एक प्रतिभाशाली शिक्षक और शिक्षाविद् और उच्च गुणवत्ता वाले एक निपुण चिकित्सक-वैज्ञानिक के कौशल का असाधारण मिश्रण हैं। डॉ. चित्रा सरकार को भारतीय विज्ञान अकादमी, बेंगलुरु द्वारा प्रकाशित "भारत में विज्ञान में महिलाएं" के 100 प्रतिष्ठित तथा न्यूरोलॉजी इंडिया 2019 द्वारा प्रकाशित "भारत में तंत्रिका विज्ञान में महिलाएं" के तीन अग्रणी महिलाओं में शामिल किया गया है। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों ने भारत को पैथोलॉजी और न्यूरोसाइंस दोनों क्षेत्रों में वैश्विक मानचित्र पर रखा हैं।

डॉ. चित्रा सरकार ने समकक्ष समीक्षा प्राप्त राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 400 से अधिक शोध पत्र (एच इंडेक्स 53 के साथ 11000 से अधिक उद्धरण) और पुस्तकों में 34 अध्याय प्रकाशित की हैं। डॉ. चित्रा सरकार ने न्यूरोपैथोलॉजी में "एसेंशियल्स ऑफ डायग्नोस्टिक सर्जिकल न्यूरोपैथोलॉजी" नामक पुस्तक का संपादन भी किया हैं। डॉ. चित्रा सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन की अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण प्रणालियों से जुड़ी हैं और उन्होंने सी.एन.एस ट्यूमर, बाल चिकित्सा ट्यूमर, एंडोक्राइन और न्यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर के डब्ल्यू.एच.ओ वर्गीकरण में अध्यायों का सह-लेखन किया हैं। डॉ. चित्रा सरकार भारत की एकमात्र सदस्य हैं, जिन्हें इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ न्यूरोपैथोलॉजी द्वारा हाल ही में तैयार किए गए CIMPACT-NOW [द कंसोर्टियम टू इन्फॉर्म मॉलिक्यूलर एंड प्रैक्टिकल अप्प्रोअचेस टू सी.एन.एस ट्यूमर टैक्सोनॉमी] में शामिल किया गया है, जो मस्तिष्क ट्यूमर के वर्गीकरण को कई अभिनव खोजों के साथ समन्वयित करने की एक अंतर्राष्ट्रीय पहल है।

डॉ. चित्रा सरकार को कई पुरस्कार, सम्मान और व्याख्यान प्राप्त हुए हैं :

1. फैलोशिप ऑफ़ आल इंडियन साइंस अकादमी - भारतीय विज्ञान अकादमी, बैंगलोर, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, इलाहाबाद, भारतीय पैथोलॉजिस्ट कॉलेज, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी और भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी।

2. जैव प्रौद्योगिकी विभाग का राष्ट्रीय महिला जैव वैज्ञानिक पुरस्कार (वरिष्ठ श्रेणी)।

3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जे.सी. बोस राष्ट्रीय फैलोशिप।

4. दिल्ली न्यूरोलॉजिकल एसोसिएशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

5. आईसीएमआर इंटरनेशनल फैलोशिप फ़ॉर सीनियर साइंटिस्ट।

6. कैंसर के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए आईसीएमआर "नोवार्टिस ओरेशन अवार्ड"।

7. नेशनल अकादमी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज सर श्रीराम मेमोरियल ओरेशन।

8. न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया पीएन टंडन ओरेशन।

9. राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र राममूर्ति ओरेशन।

10. रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन तथा भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय विनिमय कार्यक्रम के तहत रिसर्च फैलोशिप।

11. एम्स उत्कृष्टता प्रमाणपत्र।

12. न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा हर्बट क्रूस गोल्ड मेडल।

13. विज्ञान प्रसार, भारत सरकार के सहयोग से CSIR-NISCAIR द्वारा "भारतीय महिला वैज्ञानिकों" पर बनाई गई वृत्तचित्र के लिए चयनित महिला वैज्ञानिकों में से एक।

14. CSIR-NISCAIR, भारत सरकार की वृत्तचित्र “यूरेका” के लिए चयनित।

डॉ. चित्रा सरकार आईसीएमआर, डीबीटी, डीएसटी, सीएसआईआर इत्यादि की कई विशेषज्ञ समितियों/अनुसंधान सलाहकार समितियों/समीक्षा मंडलों की अध्यक्ष/सदस्य हैं। डॉ. चित्रा सरकार विभिन्न शोध संस्थानों की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की सदस्य, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के शासी निकाय की सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की परिषद सदस्य हैं। डॉ. चित्रा सरकार SCTIMST, त्रिवेंद्रम के शासी निकाय और संस्थान निकाय की सदस्य और भारतीय विज्ञान अकादमी, बेंगलुरु की परिषद सदस्य रही हैं। डॉ. चित्रा सरकार ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अतिथि व्याख्यान और मुख्य भाषणों सहित 400 से अधिक आमंत्रित व्याख्यान दिए हैं। डॉ. चित्रा सरकार कई वित्त पोषित शोध परियोजनाओं की प्रधान अन्वेषक और कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं की समीक्षक/संपादकीय मंडल की सदस्य भी रही हैं।

डॉ. चित्रा सरकार कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समितियों की पदाधिकारी रही हैं। डॉ. चित्रा सरकार ने इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ न्यूरोपैथोलॉजी की उपाध्यक्ष और एशियन सोसाइटी ऑफ न्यूरोपैथोलॉजी की कार्यकारी सदस्य रही हैं। [आज तक इन प्रतिष्ठित पदों को संभालने वाली भारत की एकमात्र सदस्य]। डॉ. चित्रा सरकार इंडियन सोसाइटी ऑफ न्यूरो-ऑन्कोलॉजी और न्यूरोपैथोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की संस्थापक सदस्य, न्यूरोपैथोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की निर्वाचित अध्यक्ष और इंडियन सोसाइटी ऑफ न्यूरो-ऑन्कोलॉजी की पूर्व अध्यक्ष हैं।